UP Bhulekh रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें ?
भारत सरकार देश में डिजिटल क्रांति ला रही है। सरकार लगभग हर काम ऑनलाइन करना चाहती है। ताकि यूजर्स घर बैठे हर काम कर सकें। और उंहें किसी ऑफिस के चक्कर ना काटने पड़े। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए UP सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। जहां पर कोई भी व्यक्ति घर बैठ कर अपने मोबाइल, लेपटॉप या PC का उपयोग करके ऑनलाइन ही UP Bhulekh Khasra Khatauni को निकाल सकता है।
इस पोर्टल का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति कहीं से भी बैठकर ऑनलाइन ही अपने जमीन संबंधी भुलेखों को देख सकता है। और उनका उपयोग कर सकता है। पहले जहां UP Bhulekh संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आपको पटवारी के पास जाना पड़ता था। वही अब आप इस तरह की जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा भी चेक कर सकते हैं।
UP Bhulekh रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें -
UP भू अभिलेख को ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा। जिनका उपयोग करके आप घर बैठे खाता खतौनी और जमीन का विवरण देख पाएंगे।- सबसे पहले आपको एक एप्प डाउनलोड करना होगा। आप यहां Click करके भी डायरेक्ट भी एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आपको डाउनलोड किये हुए एप्प को ओपन करन होगा। आपके सामने कुछ ऐसा दिखाई देगा ।
- आपको यहाँ पर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा । जैसे मै यहाँ पर UP पर क्लीक करता हूँ ।
- अब आपको सबसे पहले अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- जिले का नाम सेलेक्ट करने के पश्चात तो आपको अपने तहसील का नाम चुनना होगा। तहसील का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- साथ में आप यहां पर अपने गांव के नाम को सर्च करने के लिए साइड में उपलब्ध अल्फाबेट की भी मदद ले सकते हैं।
- गांव का नाम सलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई पड़ेंगे।
- यहां पर आपको अपने Khasra Khatauni को देखने के लिए अपनी Khasra Khatauni या गाटा संख्या भरना होगा।
- यदि आपके पास Khasra Khatauni और गाटा संख्या नहीं है तो ऊपर दिए गया ऑप्शन में से आप नाम से सर्च करने वाले ऑप्शन को भी उपयोग कर सकते हैं। आप नाम का भी प्रयोग करके भी किसी भी विवरण को खोज सकते हैं।
- नाम या गाटा संख्या डालने के पश्चात आपको उद्धरण देखें बटन पर Click करना होगा।
- जैसे ही आप इस बटन पर Click करेंगे आपके सामने आपके जमीन संबंधी सारा विवरण खुलकर आ जाएगा। इस विवरण में आपको आपकी जमीन सम्बन्धित सारी जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो इसे प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं।