UP विकलांग पेंशन योजना List में अपना नाम कैसे देखें ?
UP विकलांग पेंशन योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही विकलांग व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है | जिसके अंतर्गत ऐसे विकलांग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है | जो किसी प्रकार की विकलांगता का शिकार हो जाते हैं | अथवा वह जन्मजात विकलांग होते हैं | सरकार ऐसे विकलांग नागरिकों को जीवन निर्वाह करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है | जिसका उपयोग करके वह अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं | और अपने जीवन को आराम से निर्वाह कर सकते हैं |
सरकार ने विकलांग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का संचालन किया है | इस योजना के अंतर्गत में सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि प्रतिमाह पात्र विकलांग नागरिकों के अकाउंट में भेजी जाती है | जिसका उपयोग लाभार्थी अपने किसी भी प्रकार के जरूरत की वस्तुओं को खरीदने में कर सकते हैं |
यदि आपने भी UP विकलांग पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था | अथवा आप अपने किसी परिवार के सदस्य या अपने क्षेत्र के किसी सदस्य का नाम UP विकलांग पेंशन योजना List में देखना चाहते हैं | तो यहां बताए जा रहे हैं | आसान से स्टेप्स को फॉलो करके UP विकलांग पेंशन योजना List में अपना नाम देख सकते हैं | और पता कर सकते हैं | कि आपके क्षेत्र में किन-किन नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है |
UP विकलांग पेंशन योजना List में अपना नाम कैसे देखें -
UP विकलांग पेंशन योजना List में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे बता जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा -
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | आप चाहें तो यहां Click करके डायरेक्ट भी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं |
- विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको अपने जिला के नाम पर Click करना होगा |
- जैसे ही आप अपने जिला के नाम पर Click करेंगे | आपके सामने आपके जिला में आने वाली सभी विकासखंडों के नाम दिखाई देंगे | यहां पर आपको अपने विकासखंड के नाम पर Click करना होगा |
- जैसे ही आप अपने विकासखंड के नाम पर Click करेंगे | आपके सामने संबंधित विकासखंड में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों की List दिखाई देगी | यहां पर आपको अपने ग्राम पंचायत के नाम पर Click करना होगा |
- जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत के List पर Click करेंगे आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में लाभ प्राप्त करने वाले सभी पेंशन योजना लाभार्थियों की संख्या दिखाई देंगे |
- यहां पर आपको कुल लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के संख्या पर Click करना होगा | जैसे ही आप लाभार्थियों के संख्या पर Click करेंगे आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में लाभ प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों की List ओपन होकर आ जाएगी |
- यहां पर आप अपने अपने परिवार के किसी सदस्य अथवा अपने ग्राम पंचायत के किसी सदस्य सदस्य का नाम देख सकते हैं |
- आपको यहां पर संबंधित लाभार्थी का नाम , उसके पिता का नाम , मोबाइल नंबर , प्राप्त होने वाली धनराशि , बैंक का नाम , खाता संख्या आदि की पूरी जानकारी प्राप्त होगी |